फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : पीसीएस जे अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 16 अगस्त से, सितंबर के मध्य तक चयन परिणाम की उम्मीद

Sat, 05 Aug 2023 09:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

PCS J Interview : यूपीपीएससी प्रदेश में दो सबसे बड़ी परीक्षाएं कराता है, जिनमें पीसीएस और पीसीएस जे भर्ती शामिल हैं। पीसीएस-2022 का अंतिम चयन परिणाम जारी हो चुका है। अब पीसीएस जे-2022 की बारी है, जिसके लिए इंटरव्यू 16 से 28 अगस्त तक दो सत्रों में सुबह 10:30 बजे और अपराह्न दो बजे से आयोजित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को अनुक्रमांकवार इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (पीसीएस जे) भर्ती परीक्षा-2023 के लिए इंटरव्यू की अतिथि घोषित कर दी है। इंटरव्यू 16 से 28 अगस्त तक कराए जाएंगे। अंतिम चयन परिणाम सितंबर के मध्य तक आने की संभावना है। ऐसा हुआ तो विज्ञापन से लेकर अंतिम चयन परिणाम जारी होने तक की प्रक्रिया महज नौ माह में पूरी हो जाएगी।

यूपीपीएससी प्रदेश में दो सबसे बड़ी परीक्षाएं कराता है, जिनमें पीसीएस और पीसीएस जे भर्ती शामिल हैं। पीसीएस-2022 का अंतिम चयन परिणाम जारी हो चुका है। अब पीसीएस जे-2022 की बारी है, जिसके लिए इंटरव्यू 16 से 28 अगस्त तक दो सत्रों में सुबह 10:30 बजे और अपराह्न दो बजे से आयोजित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को अनुक्रमांकवार इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन


इंटरव्यू 16, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 24, 25 एवं 28 अगस्त को होंगे। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार तिवारी के अनुसार अभ्यर्थियों को सात अगस्त से आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म भरना है और फाॅर्म सेट एवं साक्षात्कार ज्ञाप को डाउनलोड कर उसे मुद्रित करना है। इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों को डाउनलोड किए गए फॉर्म सेट, साक्षात्कार लेटर और अन्य अभिलेखों सहित आयोग परिसर स्थित सरस्वती भवन में पहुंचना है।
 

विज्ञापन

 

303 पदों पर भर्ती के लिए पिछले साल 10 दिसंबर को जारी हुआ था विज्ञापन

पीसीएस जे के 303 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू में 959 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पीसीएस जे-2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 दिसंबर 2022 से शुरू हुई थी। पीसीएस जे के 303 पदों में अनारक्षित वर्ग के 123, ओबीसी के 81, एससी के 63, एसटी के छह और ईडब्ल्यूएस के 30 पद हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए कुल 79565 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, जिनकी प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी 2023 को प्रयागराज सहित प्रदेश के पांच जिलों के 171 केंद्रों में आयोजित की गई थी।
 

प्रारंभिक परीक्षा में 50837 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 16 मार्च 2023 को जारी कर दिया, जिसमें 3145 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। इनमें से 3019 अभ्यर्थी 23, 24 एवं 25 मई 2023 को हुई मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे। एक अगस्त को जारी मुख्य परीक्षा के परिणाम में 959 अभ्यर्थी को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें