फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससीः भर्ती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

Fri, 07 Jun 2019 01:18 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
uppsc - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
छात्रों ने यह मांग भी की कि परीक्षा नियंत्रक रहीं अंजू कटियार और सचिव जगदीश के कार्यकाल में हुईं सभी परीक्षाएं निरस्त की जाएं। आयोग के सभी सदस्यों और प्रमुख अफसरों को हटाकर उनकी जगह नई नियुक्ति की जाए। साथ ही भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जल्द जारी किया जाए। छात्रों ने कहा कि आयोग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक आयोग में भ्रष्टाचार के दोषी अफसरों को सजा नहीं मिल जाती है। यह भी तय हुआ कि जल्द ही डेलीगेसी में बैठक कर एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। 
विज्ञापन


बुद्धि शुद्धि यज्ञ के बाद एमएलसी रामवृक्ष यादव के नेतृत्व में तमाम छात्रों ने नैनी जेल में जाकर वहां बंद छात्र नेताओं से मुलाकात की। छात्र नेताओं से कहा गया कि युवा वर्ग के  उनके साथ है। रामवृक्ष यादव ने छात्र नेताओं को जल्द ही रिहा कराने का आश्वासन दिया। बुद्धि-शुद्धि यज्ञ में छात्र नेता अवनीश यादव, अरविंद सरोज, अविनाश विद्यार्थी, अखिलेश यादव, दीपक यादव, अरुण यादव, आशीष प्रताप, अखिलेश सिंह, गजेंद्र प्रताप, रोहित बैरागी, अनिकेत, प्रभात, सोनू आदि मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार की जमानत याचिका खारिज होने की सूचना से आयोग में बृहस्पतिवार को हड़कंप मचा है। आयोग के कर्मचारी सुबह से ही यह जानने में जुटे थे कि जमानत को लेकर हो रही सुनवाई का क्या हुआ। शाम को वाराणसी से सूचना आई कि अंजू कटियार की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक की जमानत याचिका खारिज होने के बाद आयोग में यह चर्चा भी होती रही कि अब एसटीएफ का अगला कदम क्या होगा। कहीं एसटीएफ आयोग में दोबारा छापा न मार दे। आयोग कर्मियों के साथ प्रतियोगियों के बीच भी ऐसी तमाम अटकलें लगाई जाती रहीं। प्रतियोगी छात्रों के सोशल मीडिया ग्रुप पर भी परीक्षा नियंत्रक की जमानत खारिज होने का मुद्दा छाया रहा। कयास लगाए जाते रहे कि परीक्षा नियंत्रक के बाद एसटीएफ अब आयोग के किस अफसर या कर्मचारी पर शिकंजा कसती है।

प्रतियोगी छात्रों ने बृहस्पतिवार को मम्फोर्डगंज में बैठक कर मांग की कि एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों के सत्यापन की प्रक्रिया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 11 जून से ही शुरू की जाए। एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा समर्थक मोर्चा के प्रतिनिधि अनिल उपाध्याय ने कहा कि आयोग अगर सत्यापन और रिजल्ट जारी करने का काम रोकता है तो सभी अभ्यर्थी 30 से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सामने क्रमिक अनशन शुरू कर देंगे। यह भी तय हुआ कि शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल आयोग के सचिव से वार्ता का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें