फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले का आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

Fri, 07 Jun 2019 01:08 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Allahabad University
विज्ञापन
एसटीएफ ने लखनऊ के अलीगंज से छात्रनेता पर हमले के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उस पर कर्नलगंज थाने में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन


एसटीएफ अफसरों के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के प्रयास के मामले में वांछित विवेक सिंह यादव बागी लखनऊ के अलीगंज स्थित सुभाष पार्क के पास खड़ा है। वह अपने किसी मित्र से मिलने आया है। जिसके बाद घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर 20 हजार का इनाम घोषित था। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंची और आरोपी को कब्जे में लेकर शहर ले आई।

सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि विवेक सिंह बागी पिछले साल 22 नवंबर को हिंदू हॉस्टल के पास हुए बवाल में नामजद था। तब दो गुटों में हुई मारपीट के बाद पथराव के साथ फायरिंग भी हुई थी। जिसमें छात्रनेता रजनीश सिंह रिशू घायल हुआ था। उसकी तहरीर पर विवेक सिंह बागी समेत कई अन्य पर बलवा, हत्या का प्रयास, धमकी, लूट आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि विवेक सिंह बागी कर्नलगंज थाने में दर्ज सात मामलों में आरोपी है। इनमें हत्या के प्रयास के चार मामले शामिल हैं। इसके अलावा उस पर रंगदारी मांगने, अपहरण के साथ ही बमबाजी समेत अन्य मामलों में भी शामिल होने का आरोप है। मूल रूप से बलिया का रहने वाला विवेक वर्तमान में हॉलैंड हाल में अपने दोस्तों के साथ छिपकर रह रहा था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें