UPPSC employees are happy with appointment of Prabhat Kumar.
- फोटो : AU
प्रभात कुमार को अध्यक्ष बनाए जाने से कर्मचारी उत्साहित
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के नए अध्यक्ष प्रभात कुमार का स्वागत करने के लिए आयोग के कर्मचारी तैयार है। प्रभात कुमार को अध्यक्ष बनाए जाने से कर्मचारियों में उत्साह है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग कर्मचारी/अधिकारी संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार का कहना है कि लगभग दो दशक के बाद प्रभात कुमार जैसे मुख्य सचिव स्तर के एक वरिष्ठतम आईएएस प्रभात कुमार को आयोग का अध्यक्ष बनाया जाना बड़ी उपलब्धि है। अब पूरे विश्वास के साथ कहा जा सकता है कि आयोग में नया प्रभात होगा और अपनी प्रतिष्ठा के लिए संघर्ष करता आयोग एक सशक्त और प्रतियोगी प्रिय आयोग के रूप में अपनी प्रतिष्ठा प्राप्त करने में सफल होगा।
सीबीआई ने आयोग में खंगाली फाइलें
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं की जांच कर रही सीबीआई टीम शनिवार को आयोग में भी कई परीक्षाओं से जुड़ी फाइलों और दस्तावेजों को खंगालने में जुटी रही। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की टीम शनिवार सुबह आठ बजे ही आयोग पहुंच गई और टीम का काफी वक्त प्रशासनिक भवन में बीता। सूत्रों के मुताबिक टीम ने मुख्य रूप से पीसीएस-2015 और एपीएस-2010 से जुड़े अभिलेख खंगाले। सीबीआई-2015 के मामले में सीबीआई की ओर से पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।