फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अध्यक्ष से वार्ता के बाद अनशन पर निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
आयोग के सचिव से वार्ता विफल, पर कर्मचारियों ने टाल दिया आंदोलन
विज्ञापन

प्रयागराज, 28 नवंबर। कार्यालय की अवधि एक घंटा बढ़ाए के विरोध में उतरे उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग कर्मचारी/अधिकारी संघ के पदाधिकारियों और आयोग के सचिव के बीच हुई वार्ता विफल रही। हालांकि इसके बाद भी कर्मचारियों ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के विपरीत बृहस्पतिवार को अनशन नहीं किया और तय किया कि अब आयोग के अध्यक्ष से वार्ता के बाद ही अनशन पर कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

संघ ने बृहस्पतिवार से बेमियादी अनशन शुरू करने की घोषणा की थी लेकिन इससे पहले अयोग के सचिव जगदीश ने संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार को वार्ता के लिए बुलाया और प्रस्ताव रखा कि जिन विभागों में ज्यादा काम होगा, सिर्फ वहीं कर्मचारियों को सुबह नौ से छह बजे तक बुलाया जाएगा जबकि बाकी विभाग में सुबह दस से शाम पांच तक ही काम होगा। इसके अलावा सचिव ने कुछ मांगों पर सहमति जताते हुए कहा है कि इनका निस्तारण शासन स्तर से ही हो सकता है, इसके लिए वह शासन को प्रस्ताव भेजने को तैयार है। वार्ता के बाद संघ के अध्यक्ष कर्मचारियों के बीच लौटे और वार्ता की जानकारी दी तो कर्मचारी संतुष्ट नजर नहीं आए। आयोग के अध्यक्ष इन दिनों बाहर गए हुए हैं। ऐसे में तय हुआ कि फिलहाल अनशन टाला जा रहा है। अध्यक्ष के लौटने पर उनसे वार्ता की जाएगी और इसके बाद अनशन पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें