फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोग के सामने तंबू लगाएंगे एलटी ग्रेड अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीपीएससी के अध्यक्ष से मिलने के लिए अड़े छात्र
विज्ञापन

शनिवार तक समय नहीं मिला तो दो दिसंबर से अनशन
प्रयागराज। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के अध्यक्ष से मिलने के लिए अड़े हुए हैं। बृहस्पतिवार को मम्फोर्डगंज के दिलकुशा पार्क में हुई बैठक में अभ्यर्थियों ने निर्णय लिया कि शनिवार तक आयोग अध्यक्ष मिलने के लिए समय नहीं देते हैं तो जिला प्रशासन से इजाजत लेकर दो दिसंबर से आयोग के सामने तंबू लगाकर बेमियादी अनशन पर बैठ जाएंगे।
हालांकि आयोग अध्यक्ष पूर्व में अभ्यर्थियों से हुई वार्ता के दौरान अपने वादे के अनुरूप हिंदी और सामाजिक विज्ञान को छोड़कर बाकी सभी विषयों का रिजल्ट जारी कर चुके हैं। हालांकि सबसे अधिक पद हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय में हैं। हिंदी में एलटी ग्रेड शिक्षकों के 1433 और सामाजिक विज्ञान के 1854 पदों का अंतिम चयन परिणाम आना है लेकिन एसटीएफ जांच में इन दोनों विषयों का रिजल्ट फंसा हुआ है। इन्हीं विषयों का पेपर आउट होने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थी दो सप्ताह से इस बारे में वार्ता करने के लिए अध्यक्ष से मिलने का समय मांग रहे हैं लेकिन अभ्यर्थियों को अब तक समय नहीं मिल सका। बृहस्पतिवार को एलटी समर्थक मोर्चा के बैनर तले प्रतियोगी छात्र विक्की खान के नेतृत्व में हुई बैठक में अभ्यर्थियों ने निर्णय लिया कि अध्यक्ष से वार्ता के लिए शनिवार तक बुलावा नहीं आता है तो सोमवार से आयोग के सामने बेमियादी अनशन पर बैठ जाएंगे। छात्रों ने संकल्प लिया कि इस बार शुरू किया जाने वाला अनशन अंतिम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें