फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC Protest: प्रतियोगी छात्र अपनी मांगों पर अड़े, पोस्टर और पंफलेट पर लिखा, छात्र एकता- ना बंटेंगे ना हटेंगे

Mon, 11 Nov 2024 02:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पंफलेट पर लिखा है न बंटेंगे न हटेंगे। योगी आदित्यनाथ ने अपने एक बयान में कहा था बंटेंगे तो कटेंगे। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। उसी तर्ज पर एकजुटता का परिचय देते हुए प्रतियोगी छात्रों ने ना बंटेंगे ना हटेंगे का पर्चा छपवा कर वितरित करा दिया है।
विज्ञापन
प्रतियोगी छात्रों ने बांटे पंफलेट, न बंटेंगे न हटेंगे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की पीसीएस और आरओ-एआरओ परीक्षा एक दिन में कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों ने पंफलेट छपवाकर बांटना शुरू कर दिया है। पंफलेट पर लिखा है छात्र एकता- ना बंटेंगे ना हटेंगे। योगी आदित्यनाथ ने अपने एक बयान में कहा था बंटेंगे तो कटेंगे। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। उसी तर्ज पर एकजुटता का परिचय देते हुए प्रतियोगी छात्रों ने न बंटेंगे न हटेंगे का पर्चा छपवा कर वितरित करा दिया है। जिससे यह जाहिर है कि आंदोलन काफी लंबा खिंच सकता है। आयोग भी यू टर्न लेने के लिए तैयार नहीं हैं और छात्रों भी अपनी मांग पर अड़े हैं। 

विज्ञापन


 

UPPSC: आयोग के बाहर प्रदर्शन कर रहे प्रतियोगी छात्रों पर लाठीचार्ज, भारी पैमाने पर पुलिस फोर्स तैनात





विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

आजाद पार्क से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर आंदोलन

मांगों को लेकर आंदोलन करने के लिए यूपीपीएससी दफ्तर के बाहर पहुंचे प्रतियोगी छात्रों के हाथ में चंद्रशेकर आजाद, भगत सिंह और सुखदेव, राजगुरु आदि क्रांतिकारी अमर शहीदों के फोटो हैं। यह आंदोलन आजाद पार्क से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर चल रहा है। छात्र अपने हाथ में क्रांतिकारियों की फोटो के सात यूपीपीएससी के बाहर डंटे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें