उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज (यूपीपीएससी) के अध्यक्ष संजय श्रीनेत का कार्यकाल आज शनिवार को समाप्त हो जाएगा। वह 62 साल की अधिकतम आयु सीमा पूरी होने के साथ ही पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज (यूपीपीएससी) के अध्यक्ष संजय श्रीनेत का कार्यकाल आज शनिवार को समाप्त हो जाएगा। वह 62 साल की अधिकतम आयु सीमा पूरी होने के साथ ही पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अब आयोग के नए अध्यक्ष का इंतजार है। उम्मीद है कि जल्द ही आयोग के नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा शासन स्तर से होगी।
विज्ञापन
बता दें कि संजय श्रीनेत ने 18 मई 2021 को आयोग का कामकाज संभाला था। तकरीबन साढ़े पांच साल के उनके कार्यकाल में कई उपलब्धियां और विवाद दोनों देखने को मिले। पीसीएस-जे 2022 में कॉपियों की अदला-बदली और नवंबर 2024 में मानकीकरण के खिलाफ आंदोलन जैसे विवाद भी उनके कार्यकाल में हुए थे।
वहीं, उन्होंने प्रतियोगी छात्रों की सहूलियत के लिए ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) की व्यवस्था शुरू की थी। आयोग परिसर में लगभग 105 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा नया प्रशासनिक भवन भी उनके प्रयासों का परिणाम है। पीसीएस मुख्य परीक्षा से वैकल्पिक विषय खत्म कराना उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियां हैं। शनिवार को आयोग में उनका विदाई समारोह भी आयोजित होगा।