फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी के अध्यक्ष रिटायर, डॉ. प्रभात आज संभालेंगे चार्ज

विज्ञापन
UPPSC chairman Dr. Anirudh Ritayar, Dr. Prabhat today will take charge - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

000000000000000000
आयोग के अध्यक्ष रिटायर, डॉ. प्रभात आज संभालेंगे चार्ज
0 यूपीपीएससी के अफसरों, कर्मचारियों ने डॉ. अनिरुद्ध को दी भावभीनी विदाई
0 नए अध्यक्ष के लिए परीक्षाओं को पटरी पर लाना बड़ी चुनौती
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के अध्यक्ष रहे डॉ. अनिरुद्ध सिंह सोमवार को रिटायर हो गए। उनकी जगह नए अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार मंगलवार को कार्यभार संभाल लेंगे। आयोग में उनकी ज्वानिंग का कार्यक्रम आ गया है।
डॉ. अनिरुद्ध सिंह बदायूं के एक डिग्री कॉलेज के प्राचार्य थे। सपा के शासनकाल में उन्हें 15 मार्च 2016 को आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया था। आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यकाल अधिकतम छह वर्ष या अधिवर्षता आयु 62 वर्ष (दोनों में जो पहले पूरा हो जाए) होती है। डॉ. अनिरुद्ध सिंह तकरीबन तीन वर्ष आयोग के अध्यक्ष पद पर रहे। 62 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूरी होने पर सोमवार को वह सेवानिवृत्त हुए। उन्हीं के कार्यकाल में आयोग की परीक्षाओं की सीबीआई जांच शुरू हुई और एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में धांधली का मामला सामने आने के बाद परीक्षा नियंत्रक रहीं अंजू कटियार को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

तमाम विवादों के बीच सोमवार को उनकी सेवानिवृत्ति पर आयोग के सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें पूरे सम्मान के साथ विदाई दी। सदस्यों ने शॉल और स्मृति चिह्न देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर सदस्य डॉ. जयराम प्रसाद वैद्य, प्रो. रामजी मौर्या, सुशीला सिंह, दिनेश चंद्र सिंह, सचिव जगदीश, परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र, अनुसचिव सुरेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे। एक तरफ उनका विदाई समारोह चल रहा था, दूसरी ओर आयोग में सूचना आई कि नए अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार मंगलवार को कार्यभार ग्रहण करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

वह दो जुलाई को दिन में 11 से 12 बजे के बीच कार्यभार ग्रहण करेंगे। हालांकि कामकाज संभालते ही ढेरों चुनौतियों का भी सामना करना पड़ेगा। कई प्रमुख परीक्षाओं का परिणाम लंबित पड़ा है और इसे लेकर आयोग में प्रतियोगी छात्र लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा का विवाद सामने आने के बाद आगामी सभी परीक्षाएं स्थगित की जा चुकी हैं और परीक्षाएं जल्द कराने के लिए प्रतियोगी छात्र आयोग पर लगातार दबाव बना रहे हैं। नए अध्यक्ष को इन तमाम दबावों के बीच चुनौतियों का सामना करना होगा और परीक्षाओं को पटरी पर लाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें