उप्र लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक वन संरक्षक व क्षेत्रीय वनाधिकारी परीक्षा-2025 के आधार पर मुख्य लिखित परीक्षा के लिए सफल अभ्यर्थियों की पात्रताएं धारित नहीं करने के कारण 168 का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया गया है। उप सचिव राजेश कुमार के अनुसार दोनों पदों के सापेक्ष शैक्षिक अर्हता नहीं करने के कारण 17, वन अधिकारी पद के लिए अर्हता पूरी नहीं करने पर छह और शैक्षिक अर्हताएं स्पष्ट नहीं होने के कारण 142 अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया गया हैं। निरस्तीकरण के संबंध में अपील 11 जुलाई तक अभ्यर्थी कर सकते हैं। ब्यूरो
14 से 28 जुलाई तक लखनऊ में होगी परीक्षा
उप्र लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक वन संरक्षक व क्षेत्रीय वनाधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2025 लखनऊ में 14 जुलाई से 28 जुलाई तक होगी। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
11 जुलाई को 23 परीक्षा केंद्रों पर होगी सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरूष/महिला शाखा) मुख्य परीक्षा-2025 सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा कुल 23 परीक्षा केंद्रों पर होगी। साथ ही संगीत विषय की परीक्षा एक केंद्र पर 11 जुलाई को होगी।
परीक्षा की तैयारियों को लेकर बुधवार को डीएम मनीष वर्मा ने संगम सभागार में बैठक कर लिखित परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, नकल विहीन कराएं जाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सामाजिक विज्ञान की मुख्य परीक्षा सुबह 9ः30 से 12ः30 बजे तक और दोपहर बाद 3 से शाम 6 बजे तक संगीत विषय की मुख्य परीक्षा आयोजित की जायेगी। परीक्षा में कुल 9376 अभ्यर्थी पंजीकृत है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम मिश्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।