उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र में संशोधन कराने और नये प्रमाण उपलब्ध कराने की सुविधा दी जा रही है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि टीईटी के जारी प्रमाण पत्रों में सुधार कर नवीन प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अभ्यर्थी प्रमाण पत्र में आवश्यक संशोधन के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक ttps://certificates.upessc.org/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रमाणपत्र में संशोधन के लिए आवेदन सिर्फ निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। डाक, प्रत्यावेदन अथवा किसी अन्य माध्यम से प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्रमाण पत्रों में संशोधन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।
आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि संशोधित प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने के लिए संशोधन शुल्क 200 रुपए निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पूर्व आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही ऑनलाइन आवेदन करने की सलाह दी गई है। प्रमाण पत्र में एक बार संशोधन किए जाने के बाद अभ्यर्थी को पुनः किसी अन्य संशोधन का मौका नहीं मिलेगा।