14 मई को हुई थी प्रारंभिक परीक्षा
आयोग के सूत्रों का कहना है कि परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। अगले हफ्ते किसी भी दिन रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। पीसीएस-2023 की प्रारंभिक परीक्षा 14 मई 2023 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 565459 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, जिनमें से 345022 अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे।
चयन प्रक्रिया पूरी होने की अवधि प्रारंभिक परीक्षा के आयोजन की तिथि से लेकर अंतिम परिणाम जारी होने तक मानी जाती है। आयोग ने इस बार पीसीएस का परिणाम नौ माह में जारी करने का लक्ष्य तय किया है। ऐसे में आयोग को 14 फरवरी से पहले परिणाम जारी करना होगा, जिसकी तैयारी की जा चुकी है। इससे पूर्व आयोग ने नौ माह के भीतर किसी भी पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी नहीं किया है।
ऐसे में आयोग पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी करने के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। इसके साथ ही पीसीएस-2024 के लिए भी आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और 17 मार्च को प्रारंभिक परीक्षा प्रस्तावित है। अगर इस परीक्षा का परिणाम भी नौ माह के भीतर जारी होता है तो एक ही साल में दो पीसीएस परीक्षाओं के परिणाम जारी होने भी नया रिकॉर्ड बन जाएगा।