चुनाव के डेट से तिथियां टकराने पर बदल सकती हैं तारीखें
इसके अलावा 23 जनवरी को सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2021 भी प्रस्तावित है, जो पूर्व में जारी आयोग के संशोधित कैलेंडर में शामिल नहीं थी। यूपी विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम इस माह घोषित होने की उम्मीद है। अगर चुनाव की तिथियां और 10 जून 2021 को जारी आयोग के संशोधित कैलेंडर में शामिल भर्ती परीक्षाओं की तिथियां आपस में टकराती हैं तो आयोग ने संशोधित कैलेंडर में भी बदलाव करना पड़ेगा।
इसी वजह से वर्ष 2022 की भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर अटका हुआ है। सूत्रों का कहना है कि आयोग को कई नई भर्तियों के लिए पदों का अधियाचन भी प्राप्त हो चुका है, लेकिन आयोग चुनाव कार्यक्रम जारी होने का इंतजार कर रहा है। चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद कैलेंडर जारी होगा तो भर्ती परीक्षाओं के आयोजन में कोई बाधा नहीं आएगी। इस बारे में आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि विधानसभा चुनाव की तिथियां घोषित होते ही भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी कर दिया जाएगा।