फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी : सहायक रेडियो अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 28 अगस्त को

Thu, 28 Apr 2022 08:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपीपीएससी ने सहायक रेडियो अधिकारी के 12 पदों पर भर्ती के लिए वर्ष 2018 में विज्ञापन जारी किया था। स्क्रीनिंग परीक्षा कराने में आयोग को तीन साल का समय लग गया। आयोग के कैलेंडर में स्क्रीनिंग परीक्षा 28 अगस्त को प्रस्तावित है।
विज्ञापन
UPPSC - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो विभाग के तहत सहायक रेडियो अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा 28 अगस्त को आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा अयोग (यूपीपीएससी) स्क्रीनिंग परीक्षा की योजना जारी कर दी है। आयोग के उपसचिव विनोद कुमार गौड़ के अनुसार सहायक रेडिया अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा-2018 का पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन



यूपीपीएससी ने सहायक रेडियो अधिकारी के 12 पदों पर भर्ती के लिए वर्ष 2018 में विज्ञापन जारी किया था। स्क्रीनिंग परीक्षा कराने में आयोग को तीन साल का समय लग गया। आयोग के कैलेंडर में स्क्रीनिंग परीक्षा 28 अगस्त को प्रस्तावित है। स्क्रीनिंग परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी, जिसकी समयावधि दो घंटे की होगी। परीक्षा एक सत्र में आयोजित की जाएगी। 


स्क्रीनिंग परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 2.5 अंकों का होगा। प्रश्नपत्र में कुल 120 सवाल पूछे जाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल अभियंत्रण, एमएससी (अनुप्रयुक्त भौतिकी) में विषयवार 80-80 प्रश्न और सामान्य अध्ययन के 40-40 प्रश्न पूछे जाएंगे। स्क्रीनिंग परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और साक्षात्कार के आधार पर अंतिम चयन परिणाम घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें