फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : पीसीएस की तर्ज पर होगी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा, तीन चरणों के माध्यम से किया जाएगा चयन

Wed, 21 May 2025 05:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

राजकीय महाविद्यालयों की असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए अब पीसीएस की तर्ज पर तीन चरणों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। अब केवल इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन नहीं होगा, बल्कि उन्हें प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू देना होगा।
विज्ञापन
असिस्टेंट प्रोफेसर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय महाविद्यालयों की असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए अब पीसीएस की तर्ज पर तीन चरणों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। अब केवल इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन नहीं होगा, बल्कि उन्हें प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू देना होगा। असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर अब तक सीधी भर्ती के तहत चयन होता था। स्क्रीनिंग परीक्षा तो कराई जाती थी लेकिन अभ्यर्थियों के चयन में स्क्रीनिंग परीक्षा के प्राप्तांक शामिल नहीं किए जाते थे। स्क्रीनिंग परीक्षा सिर्फ अभ्यर्थियों की छंटनी के लिए होती थी और इसके बाद केवल इंटरव्यू में प्राप्तांक के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन कर लिया जाता था।

इसपर पक्षपात के आरोप लगते थे और सवाल भी उठते थे कि केवल 10 मिनट के इंटरव्यू के आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसर जैसे प्रतिष्ठित पद के लिए किसी अभ्यर्थी की योग्यता का आकलन कैसे किया जा सकता है। सवाल यह भी था कि चयन के बाद अभ्यर्थी को बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर जो विषय पढ़ाना है, उस विषय में अभ्यर्थी की विशेषज्ञता का पैमाना किस आधार पर तय होगा।

विज्ञापन


इसी के मद्देनजनर आयोग ने शासन को प्रस्ताव भेजा था कि स्क्रीनिंग परीक्षा के 75 फीसदी अंक और इंटरव्यू के 25 फीसदी अंक जोड़कर मेरिट तैयार की जाए लेकिन स्क्रीनिंग परीक्षा व इंटरव्यू के अंक जोड़कर चयन किए जाने से संबंधित नियमावली में गुप-ए (समूह-क) के पद शामिल नहीं हैं और असिस्टेंट प्रोफेसर का पद ग्रुप-ए का है।

इसके बाद आयोग ने दूसरा प्रस्ताव भेजा, जिसके तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से कराई जाए। आयोग के सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है और जल्द ही शासन स्तर से दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद आयोग असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर देगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य परीक्षा व इंटरव्यू के आधार पर बनेगी मेरिट

पीसीएस परीक्षा की तरह असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में भी प्रारंभिक परीक्षा अभ्यर्थियों की छंटनी के लिए आयोजित की जाएगी और पदों की संख्या के मुकाबले 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया जाएगा। मेंस में अभ्यर्थी को अपने विषय की परीक्षा भी देनी होगी और मुख्य परीक्षा के आधार पर पदों की संख्या के मुकाबले तीन गुना अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा व इंटरव्यू में प्राप्तांक के आधार पर चयन की मेरिट तैयार की जाएगी।

आयोग को मिल चुका है 536 पदों का अधियाचन

राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 536 पदों पर भर्ती के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को ई-अधियाचन भेजा चुका है। निदेशालय ने आयोग को दो चरणों में रिक्त पदों का अधियाचन भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें