फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीधी भर्ती के लिए आवेदन आज से

विज्ञापन
uppsc asks aplication for direct recruitment
विज्ञापन
-यूपीपीएससी 10 प्रकार के पदों पर करेगा भर्ती
विज्ञापन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शासन के अधीन 10 प्रकार के पदों पर सीधी भर्ती के लिए पांच सितंबर से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) शनिवार को इन भर्तियों के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी करेगा।
आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार आवेदन केवल ऑनलाइन ही लिए जाएंगे। आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि एक अक्तूबर और आवेदन सब्मिट करने की अंतिम तिथि पांच अक्तूबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

जिन पदों के लिए आवेदन लिए जाने हैं, उनमें उत्तर प्रदेश सचिवालय विधायी विभाग सेव के तहत विधीक्षण अधिकारी, पशुपालन विभाग के तहत पशु चिकित्साधिकारी, भू-तत्व एवं खनिकर्म विभाग में खान अधिकारी, चिकित्सा शिक्षा विभाग में (एलोपैथी) में सहायक आचार्य (विभिन्न विशिष्टता), चिकित्सा शिक्षा विभाग (एलोपैथी) में प्रधानाचार्य (एलोपैथी), कर्मचारी राज्य बीमा योजना श्रम चिकित्सा सेवाएं में चिकित्सा अधिकारी (एलोपैथ), सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो में संयुक्त निदेशक, सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो में उप निदेशक, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में सहायक नियोजक, जिला पंचायत (केंद्रीय संक्राम्य) संवर्ग में अभियंता जिला पंचायत के पद शामिल हैं।
विज्ञापन

शोध अधिकारी पद के लिए इंटरव्यू 18 को
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से शोध अधिकारी श्रेणी-2 के एक पद पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 18 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। आयोग के उप सचिव पुष्कर श्रीवास्तव के अनुसार विस्तृत विज्ञप्ति आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें