रीडर-जराहत का परिणाम जारी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने यूपी आयुष (यूनानी) विभाग के अंतर्गत प्रदेश के राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज में रीडर-जराहत के अनारक्षित एक पद का अंतिम परिणाम बुधवार को जारी कर दिया। इसके लिए साक्षात्कार 18 जनवरी को हुआ था। इंटरव्यू में पांच अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें रख्शिन्दा बेग का अंतिम रूप से चयन हुआ है।
प्रवक्ता प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी के 15 पदों का परिणाम घोषित
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने बुधवार को प्राविधिक शिक्षा विभाग में प्रवक्ता प्लास्टिक मोल्ड टेकभनोलॉजी के 15 पदों का अंतिम परिणाम बुधवार को जारी कर दिया। इसमें आठ पद अनारक्षित, चार पद ओबीसी, तीन पद एससी और तीन पद महिला अभ्यर्थियों के आरक्षित थे। इसके लिए 17 जनवरी को साक्षात्कार हुआ था।
साक्षात्कार के बाद मौसम कुमार, संजय कुमार पटेल, विजय कुमार, योगेंद्र पाल सिंह, विजय शंकर मिश्र, कृष्णा कांत कुमार सिंह, अनीष कुमार, मो.शारिब, सुनील कुमार पटेल, शुभम गुप्ता, प्रतीक्षा चौरसिया, अभिषेक कुमार शर्मा, मोहित कुमार, रनवीर रावत और गौरव कुमार खितौलिया का अंतिम रूप से चयन किया गया है।
सहायक निदेशक के पद योगेश और राजेश का चयन
संस्कृति निदेशालय के अंतर्गत सहायक निदेशक (सामान्य/ निष्पादन कला) के दो पदों पर अंतिम परिणाम बुधवार को यूपी लोकसेवा आयोग ने जारी कर दिया है। अनारक्षित दो पदों के लिए 17 जनवरी को साक्षात्कार हुआ था। इसमें योगेश विक्रम और राजेश अहिरवार का चयन हुआ है।