फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : आरओ-एआरओ मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन 31 अक्तूबर तक, सात नवंबर तक जमा करनी होगी हार्ड कॉपी

Fri, 17 Oct 2025 07:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) मुख्य परीक्षा-2023 के लिए आवेदन शुरू हो गया है। अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाकर 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) मुख्य परीक्षा-2023 के लिए आवेदन शुरू हो गया है। अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाकर 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद सभी दस्तावेजों के साथ हार्ड काॅपी भी सात नवंबर तक आयोग कार्यालय में जमा करनी है।

आयोग की यह परीक्षा विवादित रहने के साथ कई अन्य कारणों से खास रही। प्रारंभिक परीक्षा पूर्व में 11 फरवरी 2024 को हुई थी लेकिन पेपर लीक के कारण यह परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। बाद में प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई 2025 को दोबारा कराई गई। पेपर लीक होने के कारण परीक्षा प्रारूप में कई बदलाव किए गए थे।

419 पदों के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 16 अक्तूबर को घोषित किया गया था इसमें 74555 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किए गए। इनमें समीक्षा अधिकारी के 338 पदों के सापेक्ष 6093 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। वहीं, सहायक समीक्षा अधिकारी के 79 पदों के लिए 1386 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। सहायक समीक्षा अधिकारी लेखा के दो पदों के लिए 30 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। आयोग के अनुसचिव ओंकार नाथ सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अभ्यर्थियों को फार्म में संशोधन का सिर्फ एक मौका मिलेगा। यह संशोधन भी तय तारीख के भीतर करना होगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें