एलटी ग्रेड संस्कृत एवं विज्ञान की उत्तर कुंजी जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (एलटी ग्रेड) भर्ती-2025 के अंतर्गत संस्कृत एवं विज्ञान विषयाें की स्क्रीनिंग परीक्षा की उत्तर कुंजी शुक्रवार को जारी कर दी। दोनों विषयों की परीक्षा सात दिसंबर को हुई थी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत 18 दिसंबर तक उत्तर कुंजी देख सकेंगे। अभ्यर्थी 18 दिसंबर तक आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियां निर्धारित प्रारूप में भेजनी हैं।
प्रोफेसर मटेरिया मेडिका के पद पर संजय का चयन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय में प्रोफेसर मटेरिया मेडिका के एक पद के लिए बृहस्पतिवार को हुए साक्षात्कार का परिणाम घोषित कर दिया है। यह पद ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित था। इस पद के लिए आयोजित साक्षात्कार में दो अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें संजय कुमार सिंह को सफल घोषित किया गया है।