फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: यूपीपीएससी में इन पदों के लिए निकली नौकरियां, आवेदन आज से शुरू

Mon, 23 Sep 2019 10:51 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
UPPSC: Application for various posts from today
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 24 सितंबर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर निर्धारित की गई है, जबकि अवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर है।
विज्ञापन


अयोग ने जिन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं, उनमें रेशम विभाग के तहत सहायक निदेशक (रेशम उत्पादन), उत्तर प्रदेश पालिका (केंद्रीयत) अभियंत्रण सेव के तहत सहायक अभियंता (सिविल), आयुष आयुर्वेदिक विभाग के तहत प्रवक्ता शल्य तंत्र, आयुषा यूनानी विभाग के तहत प्रधानाचार्य, रीडर निस्वां-व-कबालात, चिकित्साधिकारी, प्रवक्ता अमराजे जिल्द व तजीनियत,

निस्वां-व-कबालात, रीडर इल्मुल अतफाल, प्रवक्ता इल्मुल अतफाल, तशरीह-उल-बदन, तहफ्फुजी व समाजी तिब, इलाज-बित-तदबीर, प्रवक्ता अरबी, तशरीह-उल-बदन, निस्वां-व-कबालात, इल्मुल सैदला, रीडर जराहत, प्रोफेसर इल्मुल सैदला, प्रोफेसर इल्मुल अतफाल, प्रवक्ता मुनाफे उल अजा, प्रवक्ता मुनाफ उप अजा, उत्तर प्रदेश आयुष होम्योपैथिक के तहत प्रोफेसर फिजियोलॉजी के पद शामिल हैं।
विज्ञापन


भारोत्तोलन कोच के लिए इंटरव्यू 30 को
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से खेल निदेशालय के तहत सहायक प्रशिक्षक (भारोत्तोलन) के एक अनारक्षित पद पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 30 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। आयोग के उप सचिव पुष्कर श्रीवास्तव के अनुसार अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से साक्षात्कार ज्ञान, आवेदन पत्र आदि डाउनलोड कर मुद्रित करेंगे और आवश्यक अभिलेखों के साथ इंटरव्यू के लिए 30 सितंबर को सुबह नौ बजे आयोग परिसर स्थित यमुना भवन में रिपोर्ट करेंगे।

सीबीआई ने आयोग में की पूछताछ
सीबीआई की टीम सोमवार को भी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में डटी रही। टीम पिछले चार दिनों से वहां कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं के दस्तावेज खंगाल रही है। सोमवार को सीबीआई टीम ने आयोग के कुछ लोगों से पूछताछ भी की। सूत्रों का कहना है कि परीक्षाओं के अभिलेखों का खंगालने के बाद सीबीआई के सामने कुछ नए तथ्य सामने आए हैं और अब उन्हीं तथ्यों के आधार पर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें