एपीओ भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 21 अगस्त को आयोजित की गई थी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार तिवारी के अनुसार समान्य ज्ञान एवं विधि विषय की चारों सीरीज की प्रश्न पुस्तिकाओं की उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट पर 30 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) प्रारंभिक परीक्षा-2022 की उत्तर कुंजी बुधवार को जारी कर दी। आयोग ने उत्तर कुंजी पर 31 अगस्त तक आपत्तियां मांगी हैं।
विज्ञापन
एपीओ भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 21 अगस्त को आयोजित की गई थी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार तिवारी के अनुसार समान्य ज्ञान एवं विधि विषय की चारों सीरीज की प्रश्न पुस्तिकाओं की उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट पर 30 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी वेबसाइट पर प्रदर्शित उत्तर कुंजी को देख लें और अगर कोई विसंगति लगती है तो निर्धारित प्रारूप पर 31 अगस्त तक अपनी आपत्ति आयोग को उपलब्ध करा दें।
अभ्यर्थियों को साक्ष्य सहित अपने प्रत्यावेदन देने होंगे। अभ्यर्थी आयोग के अपने प्रत्यावेदन पंजीकृत डाक के माध्यम से भेज सकते हैं या आयोग के काउंटर पर जमा कर सकते हैं। प्रत्यावेदन आयोग के परीक्षा नियंत्रक को संबोधित होगा। बिना साक्ष्य, अपठनीय एवं असंगत साक्ष्य वाले प्रत्यावेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। ब्यूरो