जांच पड़ताड़ के दौरान जानकारी मिली कि बुधवार शाम को ही यूपी-112 पुलिस ने सुनील को हिरासत में लिया था। वह अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था। उधर, अजुहा चौकी पुलिस को बाइक के बारे में बताया गया तो चौकाने वाली बात सामने आई।
कड़ाधाम कोतवाली के अकबरपुर स्थित गंगा घाट पर बृहस्पतिवार सुबह एक बाइक गंगा में उतराती मिली। पुलिस ने बाइक के चेचिस नंबर से गाड़ी की पहचान कराई तो पता चला कि उसका मालिक हिरासत में है। कड़ाधाम के थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी का कहना है गंगा में बाइक दिखने की जानकारी स्थानीय मल्लाहों ने दी। पुलिस ने बाइक को बाहर निकलवाया तो उस पर नंबर नहीं था। बाद में चेचिस नंबर के आधार पर एआरटीओ कार्यालय से पता किया गया तो यह बाइक सैनी कोतवाली के अजुहा निवासी सुनील की निकली।
विज्ञापन
जांच पड़ताड़ के दौरान जानकारी मिली कि बुधवार शाम को ही यूपी-112 पुलिस ने सुनील को हिरासत में लिया था। वह अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था। उधर, अजुहा चौकी पुलिस को बाइक के बारे में बताया गया तो चौकाने वाली बात सामने आई। पुलिस के मुताबिक सुनील ने बताया कि उसकी ससुराल क्षेत्र के ही निंदूरा गांव में है। डेढ़ साल पहले उसकी बाइक ससुराल से गायब हो गई थी। लेकिन उसने इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। अब अजुहा चौकी प्रभारी मामले को संदिग्ध बता जांच की बात कह रहे हैं।