उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती प्रारंभिक परीक्षा-2025 के तहत दो विषयों की अनंतिम उत्तरकुंजी बृहस्पतिवार को जारी कर दी।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती प्रारंभिक परीक्षा-2025 के तहत दो विषयों की अनंतिम उत्तरकुंजी बृहस्पतिवार को जारी कर दी। इनमें सामाजिक विज्ञान और शारीरिक शिक्षा विषय शामिल हैं। उत्तरकुंजी आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर चार फरवरी तक उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
यूपीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पांडेय के अनुसार अभ्यर्थियों को यदि प्रश्नोत्तरों में कोई विसंगति लगती है तो प्रत्यावेदन/आपत्ति साक्ष्य सहित निर्धारित प्रारूप में बंद लिफाफे में परीक्षा नियंत्रक को संबोधित करते हुए डाक के माध्यम से या व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर आयोग के काउंटर पर चार फरवरी शाम पांच बजे तक किसी भी कार्यदिवस में उपलब्ध करा सकते हैं। बिना साक्ष्य, अपठनीय व असंगत साक्ष्य युक्त और भिन्न बारकोड क्रम संख्या के आधार पर प्रेषित आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।