आयोग के संशोधित कैलेंडर के अनुसार अगले साल 2002 में नौ जनवरी से 10 अप्रैल तक आधा दर्जन परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। इनमें नौ जनवरी को प्रधानाचार्य श्रेणी-2/उप प्रधानाचार्य/सहायक निदेशक (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2019, 28 जनवरी को सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा-2021, सात मार्च को सहायक वन संरक्षक/क्षत्रीय वन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा-2021, तीन अप्रैल को प्रवक्ता राजकीय डिग्री कॉलेज (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2020 और 10 अप्रैल को समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (सामान्य चय/विशेष चयन) आदि (मुख्य) परीक्षा-2021 होनी है।
इसके अलावा आयोग ने कई अन्य परीक्षाओं के विज्ञापन बाद में जारी किए और इनमें से कुछ परीक्षाएं अगले साल की शुरुआत में ही प्रस्तावित हैं। जिसमें अगले साल 23 जनवरी को सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2021 शामिल है।