फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : चिकित्साधिकारी पीडियाट्रिशियन के 87 फीसदी पद रह गए खाली, नहीं मिले अभ्यर्थी

Fri, 14 Jun 2024 01:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 पीडियाट्रिशियन के 440 पदों में 80 पद अनारक्षित श्रेणी, 171 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 133 पद अनुसूचित जाति, 12 पद अनुसूचित जनजाति और 44 पद आर्थिक रूप से कमजाेर वर्ग के लिए आरक्षित थे। इन पदों पर भर्ती के लिए पांच एवं छह जून को इंटरव्यू कराए गए थे।
विज्ञापन
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (एलोपैथी) के तहत चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 पीडियाट्रिशियन के 440 पदों पर सीधी भर्ती का चयन परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया। अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण 87 फीसदी पद रिक्त रह गए हैं। केवल 58 पदों पर अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है।

विज्ञापन


चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 पीडियाट्रिशियन के 440 पदों में 80 पद अनारक्षित श्रेणी, 171 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 133 पद अनुसूचित जाति, 12 पद अनुसूचित जनजाति और 44 पद आर्थिक रूप से कमजाेर वर्ग के लिए आरक्षित थे। इन पदों पर भर्ती के लिए पांच एवं छह जून को इंटरव्यू कराए गए थे। साक्षात्कार के बाद अनारक्षित श्रेणी के कुल 58 अभ्यर्थियों को श्रेष्ठताक्रम के अनुसार सफल घोषित किया गया है।

आयोग के संयुक्त सचिव विनोद कुमार सिंह के अनुसार अनारक्षित श्रेणी के अवशेष 22 पद, ओबीसी के 171, एससी के 133, एसटी के 12 और ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित 44 पद के लिए अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण खाली रह गए। रिक्त पदों के पुनर्विज्ञापन की संस्तुति की गई है। श्रेष्ठताक्रम में जारी किए गए परिणाम में शुभम अग्रवाल ने पहला, अबरार अहमद ने दूसरा और अनिका गोयल ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें