फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : स्टाफ नर्स परीक्षा में 102 का अभ्यर्थन निरस्त होने के बाद 41 चयनित

Sun, 01 Mar 2026 03:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने स्टाफ नर्स एलोपैथी (पुरुष/महिला) परीक्षा-2023 में 41 नए अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया है। इससे पूर्व सात मार्च 2025 को जारी परिणाम में किन्हीं कारणाें से 102 अभ्यर्थियों का चयन निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने स्टाफ नर्स एलोपैथी (पुरुष/महिला) परीक्षा-2023 में 41 नए अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया है। इससे पूर्व सात मार्च 2025 को जारी परिणाम में किन्हीं कारणाें से 102 अभ्यर्थियों का चयन निरस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


जिनका अभ्यर्थन निरस्त हुआ है, उनमें पुरुष वर्ग के 13 एवं महिला वर्ग की 89 अभ्यर्थी शामिल हैं। आयोग के अनुसचिव जितेंद्र कुमार के अनुसार चयन निरस्त किए जाने के फलस्वरूप रिक्त हुए पदों के सापेक्ष पुरुष वर्ग के सात व महिला वर्ग की 34 अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है। स्टाफ नर्स पुरुष के पद की अनुसूचित जाति श्रेणी की छह रिक्तियां अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण भरी नहीं जा सकी हैं।

वहीं, स्टाफ नर्स महिला के पद की अनुसूचित जाति श्रैणी के लिए आरक्षित 12 रिक्तयां व ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित 43 रिक्तयां भी अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण भरी नहीं जा सकी हैं। इन रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए पुनर्विज्ञापन की संस्तुति की गई है। परिणाम पूरी तरह से औपबंधिक है। सफल अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन के बाद नियुक्ति की संस्तुति की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें