अभ्यर्थियों की ओर से ‘सी’ सिरीज की उत्तरकुंजी के इन प्रश्नों पर दर्ज कराई गईं आपत्तियां---
प्रश्न संख्या-13
सवाल- उत्तर प्रदेश के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 12.8 फीसदी वन है
2. जौनपुर, गाजीपुर और बलिया जिलों में कोई वन भूमि नहीं है
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-
विकल्प- (ए) न तो 1 न ही 2, (बी) दोनों 1 एवं 2, (सी) केवल 2, (डी) केवल 1
आयोग का उत्तर बी, अभ्यर्थियों को उत्तर ए
अभ्यर्थियों का तर्क- आईएफएसआर-2021 के तहत फॉरेस्ट कवर 6.15 फीसदी है
प्रश्न संख्या-85
सवाल- मानव विकास रिपोर्ट, 2021-22 के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है/हैं
1. मानव विकास सूचकांक में भारत की श्रेणी 2020 में 130 से उन्नत होकर 2022 में 132 हो गई है
2. मानव विकास सूचकांक में भारत की श्रेणी 2020 में 130 से 2022 में 132 तक गिर गई है
विकल्प- (ए) केवल 1, (बी) केवल 2, (सी) न तो 1 न ही 2, (डी) दोनों 1 एवं 2
आयोग का उत्तर बी, अभ्यर्थियों का उत्तर सी
अभ्यर्थियों का तर्क- यूएनडीपी- एचडीआई रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021-22 में 132वीं रैंक, वर्ष 2020 में 131वीं रैंक
प्रश्न संख्या-108
निम्नलिखित में कौन सा संगठन दिल्ली में वायसराय लॉर्ड हार्डिंग पर बम फेंकने के लिए उत्तरदायी था?
विकल्प- (ए) अनुशीलन समिति, (बी) अखिल भारतीय मजदूर संघ, (सी) युगांतर, (डी) युनाइटेड पेट्रियॉटिक संघ
आयोग का उत्तर ए, अभ्यर्थियों का उत्तर सी
अभ्यर्थियों का तर्क- बिपिन चंद्र की पुस्तक के पेज नंबर 144 और amritmahotsav.nic.in पर युगांतर संस्था को बम कांड के लिए जिम्मेदार बताया गया है
प्रश्न संख्या-112
खरीतादार कौन था?
विकल्प- (ए) परगना का प्रमुख अफसर, (बी) शीशमहल का प्रधान संरक्षक, (सी) अधिकारी जो हिसाब-किताब में प्रवीण होता था, (डी) फरमानों को भेजने वाला अधिकारी
आयोग का उत्तर डी, अभ्यर्थियों का उत्तर बी
अभ्यर्थियों का तर्क- एसके पांडेय की पुस्तक में खरीतादार को शीशमहल का प्रधान संरक्षक बताया गया है
प्रश्न संख्या-116
सवाल- केंद्रीय बजट 2023-24 में कुल परिव्यय में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
विकल्प- (ए) ब्याज भुगतान (20 फीसदी), (बी) करों एवं शुल्कों में राज्य की भागीदारी (18 फीसदी), (सी) सब्सिडी (9 फीसदी), (डी) रक्षा व्यय (8 फीसदी)
आयोग का उत्तर सी, अभ्यर्थियों का उत्तर डी
अभ्यर्थियों का तर्क पीआईबी/पीआरएस रिपोर्ट के अनुसार रक्षा व्यय 13 फीसदी
प्रश्न संख्या-150
सवाल- निम्नलिखित में से कौन एक (1857 के विद्रोह का स्थान-विद्रोह का आरंभ) सही सुमेलित नहीं है?
विकल्प- (ए) लखनऊ - चार जून, (बी) झांसी - 11 मई 1857, (सी) मेरठ - 10 मई 1857, (डी) बैरकपुर - 29 मार्च 1857
आयोग का उत्तर बी, अभ्यर्थियों को उत्तर ए
अभ्यर्थियों का तर्क- एनसीईआरटी थीम्स इन इंडियन हिस्ट्री पार्ट-3 के पेज नंबर 184 में लखनऊ में 30 मई को 1857 का विद्रोह आरंभ हुआ था।