फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: भरत मिलाप देखकर भक्तों की आंखें हुईं नाम

विज्ञापन
बहरिया के सिकंदरा कस्बे के भरत मिलाप में निकाली गई कलात्मक चौकी
विज्ञापन
सिकंदरा कस्बे में शुक्रवार की रात रामलीला महोत्सव समिति ने भरत मिलाप और राज्याभिषेक का भव्य आयोजन किया। सोरांव-फूलपुर और सिकंदरा-बहरिया मार्ग को विशेष रूप से सजाया गया था। पूरा कस्बा दूधिया रोशनी से जगमगा रहा था और देर रात तक कलात्मक चौकियों के प्रदर्शन ने लोगों को मंत्रमुग्ध किए रखा। अर्धरात्रि को भरत मिलाप की लीला का मंचन हुआ। 14 वर्ष के वनवास और लंका विजय के बाद जब भगवान राम अयोध्या लौटे, तो उनके दर्शन को लोग उमड़ पड़े। जैसे ही भरत ने राम को देखा, वे उनके चरणों में गिर पड़े। राम ने भरत को उठाकर कर गले से लगा लिया। चारों भाइयों के इस अलौकिक मिलन को देखकर पंडाल में मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान राम का राज्याभिषेक किया गया। समिति के अध्यक्ष विनय कुमार मिश्र उर्फ सूरज ने बताया कि इस आयोजन में कस्बे के लोगों का भरपूर सहयोग मिला। एसीपी फूलपुर राजकुमार सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष बहरिया मानवेंद्र सिंह और चौकी इंचार्ज सिकंदरा मारुति नंदन तिवारी भारी पुलिस बल के साथ रात भर डटे रहे। इस दौरान राजकुमार पांडेय, रोहित पांडेय, पुनीत अखिलेश पांडेय उर्फ बबलू काका, विक्रम मिश्रा, सुखसागर मिश्रा, मोनू मिश्रा, मयंक मिश्रा, महेश मौर्य, आदित्य श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें