फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1332 छात्र-छात्राओं ने छोड़ी मदरसा बोर्ड की परीक्षा

विज्ञापन
UPMSPE examination 2020 - फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन
जिले के 18 केंद्रों पर मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल, फाजिल की परीक्षाएं दो पालियों में आरंभ
विज्ञापन

प्रयागराज। मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाएं चुस्त इंतजामों केबीच मंगलवार को आरंभ हो गईं। 18 केंद्रों पर शुरू हुई इस परीक्षा में 7109 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं।दो पालियों में शुरू हुई परीक्षा के पहले दिन 1332 छात्र -छात्राएं अनुपस्थित रहे।
मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित सेकेंड्री स्तरीय मुंशी, मौलवी व सीनियर सेकेंड्री स्तरीय आलिम, कामिल, फाजिल की परीक्षाएं दो पालियों में कराई जा रही हैं। प्रथम पाली में सुबह आठ से 11बजे तक सेकेंड्री कक्षाओं की मुंशी, मौलवी की परीक्षा में कुल पंजीकृत 3612 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 2696 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। जबकि 916 छात्र परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे ही नहीं। इसी तरह अपराह्न दो से पांच बजे तक द्वितीय पाली की सीनियर सेकेंड्री कक्षाओं की आलिम, कामिल एवं फाजिल की परीक्षाओं पंजीकृत कुल 3497 छात्र-छात्राओं में से 3078 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इन कक्षाओं के 416 छात्रों ने परीक्षाएं छोड़ दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का फूलों से स्वागत
प्रयागराज। इस बोर्ड की ओर से नए प्रयोग के तौर पर पहली बार तीन मॉडल परीक्षा केंद्र भी बनाए गए हैं। मॉडल मदरसा मदरसतुल बनात मरियाडीह सल्लाहपुर, मदरसा मोहम्मदिया महेवा और मदरसा इस्लामिया निस्वा महेवा को मॉडल परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इन केंद्रों पर परीक्षार्थियों का स्वागत पुष्पवर्षा से किया गया। इन परीक्षा केंद्रों पर जलपान की भी व्यवस्था की गई थी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शिव प्रकाश तिवारी ने परीक्षा केंद्रों का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें