फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPHESC: इंतजार खत्म,असिस्टेंट प्रोफेसर के 286 चयनितों को 25 मई को आवंटित होंगे कॉलेज

Tue, 24 May 2022 07:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-50 के तहत पांच विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर 286 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग का परिणाम 25 मई को जारी कर देगा। पहले चार विषयों का परिणाम जारी किए जाने की तैयारी थी। अब इसमें वाणिज्य विषय को भी शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन



उच्च शिक्षा निदेशालय बुधवार को असिस्टेंट प्रोफेसर वाणिज्य के 79 पदों, महिला अध्ययन के एक पद, शारीरिक शिक्षा के 23, वनस्पति विज्ञान के 87 और प्राणि विज्ञान विषय के 96 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन काउंसलिंग के तहत महाविद्यालय आवंटित करने के साथ उनके नियुक्ति पत्र भी ऑनलाइन जारी कर देगा।

पहले वाणिज्य के चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग 31 मई को प्रस्तावित थी, लेकिन निदेशालय ने अब इस विषय की काउंसलिंग भी 25 मई को कराने का निर्णय लिया है। हालांकि, वाणिज्य विषय की काउंसलिंग काफी पहले हो जानी चाहिए थी, लेकिन उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से परिणाम संशोधित किए जाने के कारण निदेशालय को इस विषय की काउंसलिंग स्थगित करनी पड़ गई थी।
विज्ञापन


आयोग ने निदेशालय को बाद में संशोधित परिणाम भेजा। उच्च शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक बीएल शर्मा के अनुसार बुधवार को पांचों विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 286 चयनितों को कॉलेज आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें