इस पर आयोग ने ने 13 अक्तूबर को प्रथम पाली में संपन्न असिस्टेंट प्रोफेसर( हिंदी, संगीत सितार, भूमि संरक्षण, भूगर्भ विज्ञान, पादप रोग, एशियन कल्चर, अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन तथा कीट विज्ञान) विषयों के सामान्य ज्ञान एवं भूमि संरक्षण विषय की संशोधित अनंतिम उत्तरकुंजी जारी की। भूमि संरक्षण के अतिरिक्त उक्त विषयों की सामान्य ज्ञान के अतिरिक्त वैकल्पिक विषयों की संशोधित उत्तरकुंजी पूर्ववत रहेगी। आयोग के मुताबिक सभी विषयों की अनंतिम उत्तर कुंजी/ संशोधित उत्तर कुंजी के विरुद्ध किसी प्रश्न के उत्तर या अन्य के संबंध में कोई आपत्ति हो तो सभी विषयों के अभ्यर्थी अपनी आपत्ति साक्ष्य के साथ दर्ज करा सकते हैं।
आयोग ने आपत्ति लेने की तिथि सभी विषयों के अभ्यर्थियों के लिए 18 से 21 दिसंबर तक बढ़ा दी है। अभ्यर्थी साक्ष्य सहित अपनी आपत्तियां आयोग के ईमेल पर उसकी हार्ड प्रति साक्ष्य सहित पंजीकृत डाक से निर्धारित तिथि तक आयोग में दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद कोई आपत्ति नहीं ली जाएगी। उक्त विषयों के सामान्य ज्ञान की एवं भूमि संरक्षण विषय की संशोधित अनंतिम उत्तरकुंजी एवं आपत्तियों के लिए पारूप आयोग के पोर्टल व वेबसाइट पर उपलब्ध है।