फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएचईएससी में आउटसोर्सिंग से रखे जाएंगे तृतीय श्रेणी कर्मी

विज्ञापन
UPHESC recruitment - फोटो : AU
विज्ञापन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) में तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती आउटसोर्सिंग से होगी। इसके साथ ही अन्य पदों पर भी आउटसोर्सिंग से भर्ती की जाएगी। इसके लिए आयोग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है और एजेंसियों से आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

आयोग ने सुरक्षा गार्ड, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, वाहन चालक, लिपिक एवं कंप्यूटर पर कार्य करने में दक्ष तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। निविदा फार्म मिलने की अंतिम तिथि 29 जुलाई, फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई और निविदा खुलने की तिथि दो अगस्त (आयोग कार्यालय में दोपहर तीन बजे) निर्धारित की गई है। माना जा रहा है कि आयोग में काम बढ़ने के कारण नई भर्तियों की जा रही हैं।
आयोग में विज्ञापन संख्या-47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए इसी माह से इंटरव्यू शुरू होने जा रहे हैं। इसके बाद आयोग रिजल्ट इस विज्ञापन का परिणाम जारी करना शुरू कर देगा। इसके अलावा प्रदेश के अशासकीय कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के तकरीबन एक हजार पद रिक्त पड़े हैं। इन पदों पर भी भर्तियां होनी है। हालांकि उच्च शिक्षा निदेशालय ने अभी आयोग को पदों का अधियाचन नहीं भेजा है लेकिन अधियाचन मिलने के बाद आयोग को विज्ञापन जारी करना पड़ेगा और परीक्षा करानी होगी। ऐसे में आयोग काम बढ़ जाएगा जबकि स्टाफ की संख्या सीमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें