15 दिसंबर को हुए साक्षात्कार में शारीरिक शिक्षा विषय में तीन, संस्कृत में 15, अर्थशास्त्र में छह व गणित में सात अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए। इनका साक्षात्कार 15 दिसंबर को संपन्न हुआ। साक्षात्कार के बाद आयोग ने बुधवार को अंतिम परिणाम जारी किया। सचिव डॉ. शिवजी मालवीय के मुताबिक बुधवार को हुई आयोग की बैठक में संशोधित अंतिम परिणाम जारी करने पर सहमति बनी। नए सिरे से चयनित जिन अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार के समय वांछित अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए थे, अब उन्हें 11 जनवरी तक अभिलेख उपलब्ध कराने का मौका दिया गया है।