फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPHESC : अध्यक्ष को नहीं मिला सेवा विस्तार, नई नियुक्ति तक घोषित नहीं हो सकेगी भर्ती परीक्षा की तिथि

Mon, 06 Feb 2023 08:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा ने सात फरवरी 2018 को आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया था। उस वक्त कुछ पुरानी भर्तियां लंबित थीं, लेकिन इनके ज्वाइन करने के बाद लंबित भर्तियां तेजी से पूरी हुईं। लंबे समय से फंसी प्राचार्य पद पर भर्ती भी उन्हीं के कार्यकाल में पूरी हुई।
विज्ञापन
Prayagraj News : UPHESC - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा आयोग (यूपीएचईएससी) के अध्यक्ष प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा और सदस्य रजनी त्रिपाठी का कार्यकाल सोमवार को पूरा हो गया। चर्चा थी कि अध्यक्ष को सेवा विस्तार मिल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इन परिस्थितियों में विज्ञापन संख्या-51 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती फंस गई है।

प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा ने सात फरवरी 2018 को आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया था। उस वक्त कुछ पुरानी भर्तियां लंबित थीं, लेकिन इनके ज्वाइन करने के बाद लंबित भर्तियां तेजी से पूरी हुईं। लंबे समय से फंसी प्राचार्य पद पर भर्ती भी उन्हीं के कार्यकाल में पूरी हुई। इस दौरान विज्ञापन संख्या-50 के तहत अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के तकरीबन दो हजारों पदों पर भर्ती की गई।

विज्ञापन


इसके बाद विज्ञापन संख्या-51 के तहत 34 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई। अगस्त-2022 में आवेदन की प्रक्रिया भी पूरी हो गई, लेकिन भर्ती परीक्षा की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है। चर्चा थी कि अगर अध्यक्ष को सेवा विस्तार मिलता है तो यह भर्ती भी समय से पूरी हो जाएगी। आयोग में अध्यक्ष का एक और सदस्य के छह पद हैं।

Trending Videos

अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है और सदस्यों के भी चार पद खाली है। ऐसे में कोरम के अभाव में परीक्षा तिथि घोषित हो पाना अब मुश्किल है। नए अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया भी अभी शुरू नहीं हुई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि नए शिक्षा सेवा आयोग का गठन जल्द ही हो सकता है, जिसमें उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को भी शामिल किया जाना है।

अगर ऐसा होता है या फिर उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के नए अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाती है, दोनों ही परस्थितियों में प्रक्रिया पूरी होने में वक्त लगेगा और तब तक विज्ञापन संख्या-51 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती फंसी रहेगी। वहीं, आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ने मांग की है कि परीक्षा तिथि शीघ्र घोषित की जाए।

विज्ञापन

यूजीसी नेट अभ्यर्थियों ने मांगा आवेदन का मौका

दिसंबर 2021 एवं जून 2022 के संयुक्त सत्र में यूजीसी नेट और सीएसआईआर नेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने सोमवार को उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में ज्ञापन देकर विज्ञापन संख्या-51 के तहत आवेदन का मौका मांगा।

अभ्यर्थियों का कहना है कि कोरोना की वैश्विक महामारी के कारण विविध शिक्षण एवं परीक्षा सत्र अपने नियत समय पर संपादित नहीं हो सके । परिणामस्वरूप अनेक अभ्यर्थी नेट परीक्षा की सम्यक तैयारी के बाद भी परीक्षा समय से आयोजित न होने के कारण असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए वांछित योग्यता नहीं धारित कर पाए। अभ्यर्थियों ने इस मसले पर राज्यपाल से भी गुहार लगाई थी और मामले में आवश्यक कार्यवाही के लिए राजभवन से आयोग को पत्र भी भेजा गया था। अभ्यर्थियों का कहना है कि आयोग ने उनकी मांगों का संज्ञान नहीं लिया तो वे न्यायालय की शरण में जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें