फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPHESC : असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा रविवार को, 33 केंद्रों में होगी 13 विषयों की परीक्षा

Sat, 27 Nov 2021 08:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पहली पाली में छह विषयों संगीत तबला, राजनीति विज्ञान, गृह विज्ञान, अंग्रेजी, प्राचीन इतिहास एवं अर्थशास्त्र और दूसरी पाली में सात विषयों शिक्षाशास्त्र, गणित, उर्दू, विधि, भौतिक विज्ञान, ड्राइंग और बायोकेमेस्ट्री विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए 28 नवंबर को तीसरे एवं आखिरी चरण की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रयागराज के 33 केंद्रों में आयोजित की जाएगी। दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए तकरीबन 33 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

विज्ञापन


अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-50 के तहत 47 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए पूर्व में 34 विषयों की दो चरणों में लिखित परीक्षा हो चुकी है। रविवार को तीसरे एवं आखिरी चरण में 13 विषयों की परीक्षा है, जिनमें 33150 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। सुबह नौ से 11 बजे की पहली की परीक्षा के लिए 16787 और अपराह्न दो से शाम चार बजे की दूसरी पाली की परीक्षा के लिए 16363 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

पहली पाली में छह विषयों संगीत तबला, राजनीति विज्ञान, गृह विज्ञान, अंग्रेजी, प्राचीन इतिहास एवं अर्थशास्त्र और दूसरी पाली में सात विषयों शिक्षाशास्त्र, गणित, उर्दू, विधि, भौतिक विज्ञान, ड्राइंग और बायोकेमेस्ट्री विषय की परीक्षा होगी। तकरीबन तीन सौ अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी नहीं हुए हैं। इन अभ्यर्थियों ने गलत आईडी पर शुल्क जमा कर दिया था। अब इन अभ्यर्थियों को परीक्षा से वंचित होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें