प्रयागराज। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की सचिव ने विज्ञापन संख्या 47 के असिस्टेंट प्रोफेसर कृषि प्रसार एवं कृषि रसायन का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार अंतिम परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। कृषि प्रसार के तीन पदों के सापेक्ष 15 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था, इसमें 14 साक्षात्कार में शामिल हुए। कृषि रसायन केदो पदों के सापेक्ष 11 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया, इसमें 10 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए। इन दोनों विषयों का साक्षात्कार 16 अगस्त को पूरा करने के बाद परिणाम जारी कर दिया गया।
असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी, कृषि अभियंत्रण की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की सचिव ने विज्ञापन संख्या 47 के असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी के 166 पदों एवं कृषि अभियंत्रण के पांच पदों के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि असिस्टेंट प्रोफसर के 166 पदों सामान्य 104, ओबीसी 37 एवं एससी के 25 पदों के लिए कुल 996 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इसी प्रकार कृषि अभियंत्रण के पांच पदों के लिए कुल 25 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।