फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट:  सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा मूल्यांकन में यूपीएचईएससी ने मानी गलती

Sat, 17 Sep 2022 09:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आयोग के इस आश्वासन के बाद कोर्ट ने यह कहते हुए याचिका निस्तारित कर दी कि याची को सभी 74 सवालों के सही जवाब के अंक दिए जाएं। कोर्ट ने कहा है कि चयनित को ज्वाइनिंग कराई जाती है तो वह आयोग द्वारा घोषित होने वाले पुनरीक्षित अंतिम परिणाम पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग, प्रयागराज ने सहायक प्रोफेसर भर्ती में ओएमआर सीट के मूल्यांकन में हुई गलती स्वीकार की है और इलाहाबाद हाईकोर्ट को आयोग के अधिवक्ता गगन मेहता ने बताया कि अर्थशास्त्र ही नहीं, अन्य विषयों के मूल्यांकन में भी गलतियां पाई गई हैं। आयोग पुनरीक्षित परिणाम घोषित करने से पहले परिणाम की गलतियों को दुरुस्त करेगा। जिसमें कुछ समय लगेगा।

विज्ञापन



आयोग के इस आश्वासन के बाद कोर्ट ने यह कहते हुए याचिका निस्तारित कर दी कि याची को सभी 74 सवालों के सही जवाब के अंक दिए जाएं। कोर्ट ने कहा है कि चयनित को ज्वाइनिंग कराई जाती है तो वह आयोग द्वारा घोषित होने वाले पुनरीक्षित अंतिम परिणाम पर निर्भर करेगी। यह आदेश न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह ने महेंद्र कुमार वर्मा की याचिका पर दिया है।


याची की ओर से कहा गया कि 74 सही सवालों पर 155.79 अंक मिलने चाहिए थे। जबकि उसे 153.68 अंक ही दिए गए हैं। जिससे वह चयन सूची से बाहर हो गया है। आयोग के अधिवक्ता ने जानकारी के लिए समय मांगा था। दोबारा जब सुनवाई हुई तो कहा उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन में गलती हुई है। जिसे आयोग सुधार कर अंतिम परिणाम घोषित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें