चयनितों के नाम
शस्य विज्ञान- सचिन सिंह, अनुराग कुमार सिंह, सयोनी दास, आकाश, आर्य कुमार सर्वदमन, अविनाश चंद्र मौर्य, साधना कुमारी, पृथ्वीराज, गौरव, विजय प्रताप, राजेश कुमार, दीपक कुमार
दर्शनशास्त्र- अमित कुमार, पीयूष तिवारी, रीना वर्मा, सुरजन यादव, अंजलि यादव, कृष्ण कुमार साहू
कीट विज्ञान- एस. सरन, आर्य पीएस, लवलेश कुमार, सानिया त्यागी, सुशील कुमार
समाजशास्त्र के 102 चयनितों को कॉलेज आवंटन 14 को
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र के 102 पदों का अंतिम चयन परिणाम उच्च शिक्षा निदेशालय को भेज दिया है। निदेशालय ने 14 जून को चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराके उन्हें कॉलेज आवंटित करने और नियुक्ति पत्र जारी करने का कार्यक्रम निर्धारित किया है। इस बीच अगर आयोग अन्य विषयों का रिजल्ट भी निदेशालय को प्रेषित कर देता है तो निदेशालय उन विषयों के चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग भी 14 जून को कराके उन्हें कॉलेज आवंटित कर देगा।