इलाहाबाद (ब्यूरो)। टैगोर पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों के बखान के साथ छात्र-छात्राओं ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से अमिट छाप छोड़ी।
विद्यालय के वार्षिक उत्सव उन्नयन में मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति प्रो. केजी श्रीवास्तव ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करने के साथ उनकी शैक्षिक प्रगति को उल्लेखनीय बताया। इस मौके पर बच्चों ने नाट्य प्रस्तुति के साथ अपने नृत्यों के जरिए सभी को प्रभावित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या कावेरी अधिकारी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।