फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी : एलटी ग्रेड गणित का परिणाम जारी, खाली रह गए 385 पद

Thu, 29 Oct 2026 05:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक या प्रशिक्षित स्नातक) भर्ती-2025 के गणित विषय का परिणाम बुधवार देर शाम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
यूपीपीएससी, UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक या प्रशिक्षित स्नातक) भर्ती-2025 के गणित विषय का परिणाम बुधवार देर शाम घोषित कर दिया गया है। एलटी ग्रेड (पुरुष शाखा) की कुल 556 रिक्तियों के सापेक्ष कुल 473 अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया है। विभिन्न श्रेणियों की अवशेष 83 रिक्तियां योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण खाली रह गई हैं।

विज्ञापन


इसी तरह महिला शाखा के कुल 537 पदों के सापेक्ष 237 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है, जिसमें 300 रिक्तियां योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण खाली रह गई हैं। आयोग के सचिव के गिरिजेश कुमार त्यागी के अनुसार आयोग ने इन 383 पदों को अगली भर्ती में शामिल करने की संस्तुति की है। शारीरिक रूप से अक्षम/समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय में दो पद भी योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण खाली रह गए। हैं।

परीक्षा में शामिल हुए थे 99 हजार से अभ्यर्थी

एलटी ग्रेड भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा छह दिसंबर 2025 को आयोजित कराई गई थी। इसमें कुल 99,055 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसके आधार पर पांच फरवरी को 2260 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। 17 मई को मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम अब आयोग ने जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें