फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPESSC : सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा 18-19 अप्रैल को, 910 पदों के लिए 82 हजार अभ्यर्थी मैदान में

Fri, 20 Mar 2026 05:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर (सहायक आचार्य) भर्ती परीक्षा 18 और 19 अप्रैल 2026 को मंडल मुख्यालयों के प्रयागराज, लखनऊ सहित प्रदेश के छह जिलों में आयोजित की जाएगी। लगभग 910 पदों के लिए इस परीक्षा में 82,876 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर (सहायक आचार्य) भर्ती परीक्षा 18 और 19 अप्रैल 2026 को मंडल मुख्यालयों के प्रयागराज, लखनऊ सहित प्रदेश के छह जिलों में आयोजित की जाएगी। लगभग 910 पदों के लिए इस परीक्षा में 82,876 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

आयोग के सचिव मनोज कुमार के अनुसार, इससे पहले 16 एवं 17 अप्रैल 2025 को आयोजित सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा का परिणाम 4 सितंबर 2025 को घोषित किया गया था, लेकिन सक्षम स्तर के निर्णय के बाद उस परीक्षा को निरस्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस बार परीक्षा को कड़े सुरक्षा मानकों, पारदर्शिता और शुचिता के साथ संपन्न कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र, पाली सहित अन्य आवश्यक सूचनाएं एवं प्रवेश पत्र जारी करने की जानकारी जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी। बीएड विषय से संबंधित आवेदन और परीक्षा की सूचना अलग से आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

विज्ञापन


प्रतियोगी छात्र प्रतिनिधिमंडल के शीतला प्रसाद ओझा ने मांग की है कि सामूहिक नकल और भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार तथा अक्षम व अनुभवहीन लोगों को परीक्षा प्रक्रिया से दूर रखा जाए, ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित हो सके। उधर आयोग के चेयरमैन प्रशांत कुमार ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा प्रक्रिया में गोपनीयता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शासनादेश (जीओ) का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। इस बार परीक्षा के विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग एजेंसियों की नियुक्ति की जाएगी और पिछली परीक्षा में सामने आई खामियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें