फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri : जल्द आ सकती है 23 हजार से अधिक पदों पर नई शिक्षक भर्ती, जल्द शुरू हो सकती है प्रक्रिया

Fri, 20 Mar 2026 03:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। हजारों रिक्त पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। पोर्टल के जरिये डाटा संग्रह और अधियाचन मिलने के बाद शिक्षा सेवा चयन आयोग किसी भी समय नई वैकेंसी जारी कर सकता है।
विज्ञापन
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग, UPESSC - फोटो : X(@upesscprayagraj)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। हजारों रिक्त पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। पोर्टल के जरिये डाटा संग्रह और अधियाचन मिलने के बाद शिक्षा सेवा चयन आयोग किसी भी समय नई वैकेंसी जारी कर सकता है। आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार के अनुसार, इसी महीने से रिक्त पदों का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। प्रदेश के 4512 एडेड माध्यमिक विद्यालयों और 330 एडेड महाविद्यालयों से ऑनलाइन जानकारी ली जाएगी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों और महाविद्यालयों में नई भर्तियों की तैयारी में जुट गया है। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए आयोग ने रिक्त पदों की सूचना एकत्र करने हेतु नया पोर्टल तैयार कर लिया है।

वर्तमान स्थिति के अनुसार माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी के 23,000 पद रिक्त हैं। जबकि महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर व प्राचार्य के 1200 पद खाली हैं। आयोग का कहना है कि जैसे ही विभाग से अधियाचन प्राप्त होगा, पदों का परीक्षण कर नई भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा। इन पदों के लिए 2022 में आवेदन लिए गए थे, लेकिन इसके बाद से नई भर्ती नहीं आई है। हालांकि, ये भर्ती परीक्षाएं अभी फाइनल नहीं हो सकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें