उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग में नए अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। अध्यक्ष पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई। आवेदन करने वाले एक रिटायर आईपीएस अधिकारी का नाम चर्चा में भी है।
उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग में नए अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। अध्यक्ष पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई। आवेदन करने वाले एक रिटायर आईपीएस अधिकारी का नाम चर्चा में भी है। प्रो. कीर्ति पांडेय के इस्तीफे के बाद आयोग में नए अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए 21 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए थे लेकिन बाद में विज्ञापन में संशोधन करने के साथ दोबारा आवेदन मांगे गए। प्रो. कीर्ति पांडेय के इस्तीफे के बाद से आयोग में सब कुछ ठप है।
विज्ञापन
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का साक्षात्कार के साथ टीजीटी-पीजीटी भर्ती परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। अन्य प्रक्रिया भी ठप है। ऐसे में प्रतियोगियों को नए अध्यक्ष की नियुक्ति का इंतजार है। आयोग के अफसरों के अनुसार, इस पद के लिए एक रिटायर आईपीएस अफसर का नाम कई दिनों से चर्चा में है। उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए आवेदन भी किया है। इसी माह नए अध्यक्ष की नियुक्ति की उम्मीद है। इसके बाद लंबित परीक्षाएं कराने के साथ नई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू होने की भी उम्मीद है।