फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीईएसएससी : सहायक अध्यापक भर्ती के लिए 28 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन, आयोग ने संशोधित की अंतिम तिथि

Fri, 16 Oct 2026 03:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने बृहस्पतिवार को सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अभ्यर्थी अब 28 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग, UPESSC - फोटो : X(@upesscprayagraj)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने बृहस्पतिवार को सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अभ्यर्थी अब 28 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2026 निर्धारित की गई है। आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार की ओर से यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


यह भर्ती अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से संबद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों के लिए है। विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत कुल 12,405 पदों पर सीधी भर्ती होनी है। इसमें सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी के 897 पद शामिल हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के तहत सहायक अध्यापक, शहरी के 11,508 पद शामिल हैं। पहले ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर 2026 तय थी जबकि आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 19 अक्तूबर थी। छात्रों के हित को देखते हुए इन तिथियों को संशोधित कर विस्तारित किया गया है।

तीन व चार दिसंबर को होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन और संशोधन की अंतिम तिथियों में वृद्धि के बावजूद लिखित परीक्षा की तारीखें नहीं बदली जाएंगी। लिखित परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी। यह परीक्षा तीन और चार दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी विस्तृत दिशा-निर्देशों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह विस्तार अभ्यर्थियों को आवेदन पूरा करने का अतिरिक्त समय देगा। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन के लिए भी वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें