फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कोका के खिलाफ आंदोलन करेगी सपा

Sun, 31 Dec 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विधाना सभा में नेता विरोधी दल राम गोविंद चौधरी ने कहा कि यूपी कोका को किसी भी हालत में लागू नहीं होने दिया जाएगा। फिलहाल तो इस विधेयक को विधान परिषद में गिरा दिया गया है। अगले साल से इस काले कानून के खिलाफ प्रदेश के हर जिले में जन आंदोलन किया जाएगा। जिसके लिए जल्द ही सपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राम गोविंद चौधरी ने कहा कि इस कानून को पुलिस पूरी तरह से दुरुपयोग करेगी। भाजपा की प्रदेश सरकार इस कानून का इस्तेमाल राजनीति विरोधी नेताओं पर करेगी। जिसकेतहत किसी भी व्यक्ति को माफिया बताकर उसे जेल में बंद कराने का प्रयास करेगी। हर तरफ से आजादी को छीनने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार प्रयाग की जनता और भारतीय संस्कृति तथा पुराण के साथ मजाक कर रही है। हजारों साल पुरानी परंपरा और व्यस्था में छह साल बाद अर्द्ध कुंभ और 12 साल के बाद कुंभ की व्यवस्था है। लेकिन भाजपा की प्रदेश सरकार ने हजारों साल पुराने पुराण और संस्कृति का मजाक उड़ाकर संगम पर छह साल वाले आयोजन को कुंभ और 12 साल वाले आयोजन को महाकुंभ नाम रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें