फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP TET Exam : कड़ी सुरक्षा के बीच तीसरे दिन शुरू हुई टीईटी की परीक्षा, डीएम ने कई केंद्रों का किया दौरा

Sat, 04 Jul 2026 01:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 शनिवार को तीसरे  दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और एआई कैमरों की निगहबानी में शुरू हुई। तीसरे और अंतिम  दिन टीईटी में 379316 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
यूपीटीईटी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 शनिवार को तीसरे  दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और एआई कैमरों की निगहबानी में शुरू हुई। तीसरे और अंतिम  दिन टीईटी में 379316 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई है। स्कूल गेट पर सघन निगरानी के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों के भीतर प्रवेश दिया गया।

विज्ञापन


जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा सहित तमाम अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर इंतजामों का जायजा लिया। उम्मीदवारों के प्रवेश, पहचान की पुष्टि, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा, पीने के पानी और दूसरी सुविधाओं के इंतजामों का जायजा लिया गया। आयोग के दिशा-निर्देशों का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल-मुक्त तरीके से आयोजित हो यह सुनिश्चित करने के लिए सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश जारी किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें