फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : नौवीं की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

Sat, 04 Jul 2026 11:57 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज)

सार

नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत महरा का पूरवा, चक दाऊद नगर में  नौवीं की  छात्रा का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिलने से घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची नैनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
पायल विश्वकर्मा। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र अंतर्गत महरा का पूरवा, चक दाऊद नगर में  नौवीं की  छात्रा का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिलने से घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची नैनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


नैनी थाना क्षेत्र के महरा का पूरवा निवासी पायल विश्वकर्मा (15) पुत्री अरविंद विश्वकर्मा कक्षा नौ की छात्रा थी। उसके पिता क्षेत्र में साइकिल पंचर की दुकान चलाते हैं। परिजनों के अनुसार, घर पहुंचने पर उन्होंने पायल को खपरैल वाले कमरे में लोहे की रॉड से दुपट्टे के सहारे लटका देखा। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर नैनी इंस्पेक्टर ब्रिज किशोर गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए तथा शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पलक दो भाई एक बहन में सबसे बड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें