आचार संहिता के चलते 25 को नहीं जारी हो सका था परिणाम
इसमें से 10 लाख 73 हजार 302 अभ्यर्थी ( लगभग 83.09 फीसदी) शामिल हुए। उच्च प्राथमिक में कुल 8 लाख 73 हजार 552 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 7 लाख 48 हजार 810 अभ्यर्थी ( लगभग 85.72 फीसदी) परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के बाद 27 जनवरी को उत्तरमाला जारी की गई। इसके बाद 1 फरवरी तक ऑनलाइन आपत्तियां ली गई।
25 फरवरी को परिणाम जारी होना था लेकिन विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लग गई। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने शासन से परिणाम जारी करने की अनुमति मांगी थी लेकिन शासन की ओर से कोई निर्देश नहीं मिला। चुनाव आचार संहिता हटने के बाद शासन ने सचिव पीएनपी को परिणाम जारी करने की अनुमति दी। इसके बाद संशोधित उत्तरमाला जारी की गई। शुक्रवार को परिणाम जारी होगा।
इन विषयों के प्रश्नों पर मिलेंगे अंक
प्राथमिक स्तर की परीक्षा में कुल पांच प्रश्न ऐसे हैं, जिसे कॉमन घोषित कर दिया गया है। इसके सभी अभ्यर्थियों को अंक मिलेंगे। प्राथमिक स्तर में मनोविज्ञान विषय में एक, अंग्रेजी में तीन और संस्कृत में एक प्रश्न ऐसा है, जिसके एक से अधिक उत्तर सही रहे। ऐसे में इन प्रश्नों को कॉमन घोषित कर दिया गया। इन प्रश्नों के सभी अभ्यर्थियों को अंक मिलेंगे। जबकि उच्च प्राथमिक में उर्दू में एक, विज्ञान वर्ग में एक और सामाजिक विषय में एक प्रश्न कुल तीन प्रश्नों के सभी को अंक मिलेंगे।