फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का प्रयागराज जंक्शन तक होगा विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का महाकुंभ के पहले प्रयागराज जंक्शन तक विस्तार हो जाएगा। हालांकि, कुंभ के दौरान इसे छिवकी से ही चलाया जाएगा। बाद में जंक्शन से शिफ्ट कर दी जाएगी। अभी इसका संचालन मानिकपुर से हजरत निजामुद्दीन स्टेशन तक हो रहा है।
मानिकपुर से गाड़ी संख्या 12447 यूपी संपर्क क्रांति वर्तमान समय हर रोज शाम 6:25 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5:22 बजे दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन पहुंच जाती है। इसका चित्रकूट, अत्तर्रा, बांदा जंक्शन, महोबा, कुलपहाड़, हरपालपुर, मऊरानीपुर, वीरागंना लक्ष्मीबाई झांसी, आगरा कैंट एवं मथुरा जंक्शन पर ठहराव है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष ही यूपी संपर्क क्रांति के प्रयागराज तक विस्तार किए जाने का मुद्दा उठा था। इसे लेकर रेलवे बोर्ड स्तर तक में तैयारी पूरी हो गई है। प्रयागराज जंक्शन तक के विस्तार की घोषणा किसी भी दिन की जा सकती है।
हजरत निजामुद्दीन से यूपी संपर्क क्रांति रात आठ बजे चलकर अगले दिन सुबह 7:30 बजे मानिकपुर पहुंच जाती है। यह 11 घंटे मानिकपुर में ही खड़ी रहती है। मानिकपुर जंक्शन पहले उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के अधीन था, लेकिन अब यह प्रयागराज मंडल के अधीन है। इसी वजह से यूपी संपर्क क्रांति को प्रयागराज शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। महाकुंभ के पूर्व यह ट्रेन प्रयागराज से संचालित होने लगेगी। इससे बुंदेलखंड के तमाम जिलों से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।
22 कोच की यूपी संपर्क क्रांति में एसी श्रेणी के हैं 15 कोच
यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में कुल 22 कोच हैं। इसमें 15 कोच सिर्फ एसी श्रेणी के हैं। इसमें एसी थ्री के दस, एसी टू के चार एवं एसी फर्स्ट कम एसी टू के एक-एक कोच हैं। इसके अलावा स्लीपर श्रेणी के दो, जनरल के तीन एवं एसएलआरडी और एलपीआर श्रेणी के एक-एक कोच हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज से शाम 4:30 बजे रवाना हो सकती है यूपी संपर्क क्रांति
यूपी संपर्क क्रांति को यहां से शाम 4:30 बजे रवाना किया जा सकता है। प्रयागराज से मानिकपुर के बीच इसका शंकरगढ़ में ठहराव किए जाने की तैयारी है। मानिकपुर से निजामुद्दीन पहुंचने की समय सारिणी में अंतर नहीं होगा। वहीं, वापसी में संपर्क क्रांति सुबह 9:30 बजे प्रयागराज आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें