फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दिवाली और छठ के मौके पर मुंबई के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दिवाली और छठ पूजा के मौके पर ट्रेनों में यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज से लोकमान्य तिलक के लिए सीधी ट्रेन चलाने का एलान किया है। पूजा स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी रेलवे प्रशासन ने जारी कर दी है। इसका संचालन लोकमान्य तिलक से 29 अक्तूबर एवं पांच नवंबर 24, प्रयागराज से 30 अक्तूबर और छह नवंबर 24 को होगा।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि लोकमान्य तिलक से 01045 दोपहर 12:15 बजे चलकर कल्याण, नासिक, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, शंकरगढ़ रुकते हुए अगले दिन सुबह 11:20 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। यहां से गाड़ी संख्या 01046 की रवानगी शाम 6:50 बजे होगी, जो अगले दिन शाम 4:05 बजे लोकमान्य तिलक पहुंच जाएगी। स्पेशल ट्रेन में स्लीपर के आठ, एसी थ्री के दो, सामान्य श्रेणी के छह एवं एसएलआर श्रेणी के कुल दो कोच रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें